युवा ही हैं भारत के भविष्य : दिव्येन्दु राय
मऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर एमएमडब्लू कोचिंग संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी दिव्येन्दु राय ने कहा की छात्र ही इस देश के भविष्य हैं एवं राष्ट्र के विकास में मऊ जनपद की भूमिका सदैव अग्रणी की रहेगी, एमएमडब्लू की मऊ में ब्रान्च खोलने पर संस्था के प्रबन्धक गिरिजेश राय का आभार व्यक्त करते हुए दिव्येन्दु राय ने कहा कि शिक्षा संस्थानों के मामले में एमएमडब्लू पूर्वांचल का एक मशहूर नाम है और इसे मऊ में भी खोलकर मऊ के छात्रों के हित मे जो कार्य किया गया है वह सराहनीय है। श्री राय ने इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए यह भी कहे की आप लोगों से इस संस्थान को,मऊ को एवं आपके परिवार को बहुत उम्मीदें हैं और आप ही इस देश के भविष्य हैं इसलिए मन लगाकर पढिये। इस दौरान मुख्य रुप से संस्थान के अध्यापकों के अलावा हिमांशु राय,गौरव शाही,शुभम राय,राकेश उर्फ बाजन, बिट्टू, अंकित आदि उपस्थित रहे।

