युवा खेल के माध्यम से देश की तकदीर व तस्वीर बदल सकता है : विद्युत यादव
मऊ। नेहरु युवा केन्द्र मऊ के तत्वावधान में नेहरू युवा मण्डल रामपुर चक जगरनाथ के सहयोग से रामलीला मैदान पर ब्लाक स्तरीय खेलकूद समागम बंडराव का आयोजन विगत दिवस किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ के अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि विद्युत प्रकाश यादव ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद खिलाडियो का उत्साह बर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति पर देश को नाज है युवा खेल के माध्यम से देश की तकदीर और तस्वीर को बदल सकता है, भारतीय युवा आज प्रधानमंत्री के खेलो भारत – आगे बढो भारत के नारे से खेल के क्षेत्र मे लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एकल प्रतिस्पर्धाओं में 800 मीटर दौड में क्रमश: अनिमेश यादव, अभिशेक चौधरी ने, लम्बी कूद में शाकिर हुसेन तथा दीपक यादव द्वितीय, भाला फेक में राजू कुमार, राम केवल निशाद गोलाफेंक में अनंत सिंह तथा पंकज यादव ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान अर्जित किया इसी प्रकार टीम आधारित प्रतियोगिता के कबड्डी में क्रमश: आदर्श नगर एवं पिउआ ताल तथा वालीबाल में अतरसावा एवं बसावनपुर ने विजेता एवं उप विजेता का स्थान अर्जित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्र युवा स्वयं सेवक अभय कुमार गांधी, अशोक शर्मा , शिवानंद राजभर, हंशराज चौहान, संगीता कुमारी ने सहयोग किया । समापन के अवसर पर अमिला निवासी समाज सेवी सुशील कुमार राय ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार यादव तथा नरेन्द्र तिवारी ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। अंत में केन्द्र के लेखाकार ओम प्रकाश ने आभार अभिव्यक्त किया।

