अपना जिला

सेन्ट थामस स्कूल मऊ में सत्र 2017-2018 का अंक पत्र वितरित

मऊ। नगर के ब्रहमस्थान सहादतपुरा मुहल्ले में स्थित सेन्ट थामस स्कूल के सत्र 2017-2018 का सत्र समापन के उपरान्त शनिवार को बच्चो का परीक्षाफल अंक पत्र वितरण विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती शशि राय एवं प्रधानाचार्य श्री माईकल स्टेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु अंक पत्र के साथ-साथ मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों की श्री अवधेश यादव, सुजाता राय, दीपक, प्रेम सर, एस0के0 शर्मा, मिथिलेश, पवन, प्रदीप, नीलम मैम, सगुफ्ता मैम, अंजली, ओमकारेश्वर, रागनेश, रामाआशीश, पूजा आदि द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुनः भविष्य में इसी प्रकार उच्च अंक प्राप्त करने की प्रेरणा प्रदान की गयी।

निम्नलिखित विद्यार्थियों द्वारा अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया :-
नर्सरी में सान्तनु गिरी प्रथम, श्रेया यादव द्वितीय,अंजनी गुप्ता तृतीय। एल0के0जी0 उत्सव वर्मा प्रथम, शिवम यादव द्वितीय, संस्कृति प्रताप तृतीय। यू0के0जी0 में श्रीराम प्रथम, अक्षत सेना द्वितीय तनुस्का तृतीय। प्रथम में अंशिका यादव प्रथम, ऐश्वरी राय द्वितीय, तान्या वर्मा तृतीय, द्वितीय में अश्वनी यादव प्रथम, अनमोल दूबे द्वितीय,अनिकेत सिंह तृतीय।

तृतीय आदित्य सिसोदिया प्रथम, अक्षत पाण्डेय द्वितीय, आकृति राय तृतीय, चतुर्थ अक्षिता यादव प्रथम, विश्वास दूबे द्वितीय, आर्यन यादव तृतीय, पंचम इशान त्रिपाठी प्रथम, आदित्य विश्वकर्मा द्वितीय, अवनीश यादव तृतीय, षष्टम स्मिता रंजन प्रथम, अन्तरा पाण्डेय द्वितीय,सहाना/श्रुति तृतीय। सप्तम अनिकेत प्रथम, प्रदुम्म द्वितीय, आदित्य, प्रिया, आदर्श तृतीय। अष्टम अनामिका शिवम प्रथम, आयुषी राय द्वितीय, रजत राय तृतीय स्थान पाये।

अंत में प्रबंधक का श्रीमती शशि राय ने कहा कि जो बच्चे इस परीक्षा में सफल हुए हैं उन्हें ढेरों बधाई और जो बच्चे मेहनत करने के बाद भी कम अंक लाए हैं उन्हें और मेहनत की आवश्यकता है। ताकि अगली बार परीक्षा परिणाम जब बटे तो वह अंग्रिम पंक्ति में रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *