अल्पाइन कानवेंट पब्लिक स्कूल में नन्दनी फिर बनी टॉपर
(रामप्रवेश)
नदवासराय/मऊ। अल्पाइन कानवेंट पब्लिक स्कूल धौरहरा में छात्र-छात्राओं के पढ़ाई का बीते सत्र की मेहनत का परीक्षाफल शनिवार को वितरण किया गया। नर्सरी से कक्षा पांच तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को ग्रामप्रधान फरीदपुर धर्मा के प्रतिनिधि हृदयनारायण यादव ने मेडल देकर सम्मानित किया।
नर्सरी ग्रुप की पिछली टॉपर नन्दनी फिर इस वर्ष 94.75 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉपर बनी हैं वहीं प्राइमरी कक्षा एक से पांच तक 84.57 प्रतिषत अंक पाकर अभय प्रजापति भी टॉपर बने।
नर्सरी में प्रथम शीतल चौहान, द्वितीय गुंजना, तृतीय नन्दनी कुमारी, एलकेजी में आदित्य, बीरभद्र गुप्ता, देविका त्रिपाठी, यूकेजी में नन्दनी, अंशिका, शिवम् भारती, कक्षा एक में मयांश, दिव्यांशी, अमृता, कक्षा दो में सूरज, कशिष्का, होजैफा, कक्षा तीन में अनुश्का, एकता, यषवंत, कक्षा 4 में राजवंत, रूशमा, विवके, कक्षा पांच में अभय प्रजापति, अंकित, रेनू को मेडल व शिल्ड दिया गया। उपस्थित छात्र-छात्राएं शिल्ड व अंकपत्र पाकर बहुत खुश नजर आई।
प्रधानपतिनिधि ने विद्यालय के पठन-पाठन को रेखांकित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजसेवी संजय यादव ने विद्यालय के पढ़ाई व अनुशासन की सराहना किया। व्यवथापिका रेखा मिश्रा ने नये सत्र से कम्प्यूटर शिक्षा देने की बात कही तथा उपस्थित सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन आर0के0 शर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शशिधर पाण्डेय, उमेश श्रीवास्तव, महेन्द्र चौहान, श्रवण कुमार पाण्डेय, रामकरन चौहान, गोविन्दा, कु0 मनीषा, दिनेश लाल, सावित्री देवी, अंजली भारद्वाज, कु0 अन्जना, राजेश, कु0 आरती, कु0 प्रीति आदि सहित भारी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहें।

