Uncategorized

शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ द्वारा शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में बिल्थरारोड में चिकित्सकों का सेमिनार

बिल्थरारोड/बलिया। शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ द्वारा शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में नगर के बरनवाल धर्मशाला में क्षेत्रीय चिकित्सकों का सेमिनार संपन्न हुआ। इस सेमिनार में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गंभीर रोगों के निदान के लिए टिप्स दिए।

सेमिनार के मुख्य अतिथि सलेमपुर के लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा व बिल्थरारोड के नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता थे। सेमिनार की शुरुआत सांसद रविन्द्र कुशवाहा व नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त द्वारा फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में शारदा नारायण हास्पीटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह ने अपने आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण, बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शारदा नारायण हास्पीटल मऊ के संस्थापक एवं डॉक्टर संजय सिंह ने मरीजों को ह्रदय रोग से कैसे बचाया जाए और मरीजों को हृदय रोग के मरीजों को कैसे पहचाना जाए वह किसी मरीज को हार्टअटैक की संभावना को पहले जानकर उसे दवाई देकर बड़े सेंटर तक भेजा जा सके इसी पर विस्तार पूर्वक स्लाइड के माध्यम से चर्चा किया।

शारदा नारायण टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर इंदिरा आईवीएफ की डायरेक्टर डॉ एकिका सिंह ने बाझपन के मरीजों को क्या क्या परेशानियों से बाझपन के मरीज हो जाते हैं। बाझपन का आगे का इलाज आई वी एफ कितना बड़ा कारगर है इस पर विस्तार से चर्चा किया। स्त्रियों की नलियों रुकावट अथवा अन्य कोई खराबी होने, स्त्रियों में अण्डों का न बनना, उम्र दराज महिलायें जिनका मासिक धर्म बन्द हो गया हो, पुरुष के बीर्य में शुक्राणुओं में मात्रा की कमी, पुरुष के बीर्य में शुक्राणुओं का न हाना पर अण्डकोष में बनना, 3 से 4 बार कृत्रिम गर्भाधान (वाईयूवाई) कराने पर भी सफलता न मिलने आदि पर विस्तार से चर्चा की।

शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ के डायरेक्टर व क्रिस्टल केयर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुजीत सिंह ने क्रिटिकल मरीजों को कैसे बचाया जा सके वह इमरजेंसी दवाएं व वेंटिलेटर कैसे लगाया जाए इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया ।

अंत में डॉ राहुल कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ ने अर्थराइटिस से संबंधित बीमारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर उनके उपाय के पति जागरुक किया।

डॉक्टर संजय सिंह शारदा नारायण हास्पीटल परिवार के सभी टीम को ऐसे कार्यक्रम कर लोगों को जागरुक करने व सेमिनार के माध्यम से अन्य डाक्टरों को अपने अनुभवों को शेयर करने को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।

इस मौके पर सीएससी सीयर के प्रभारी डॉक्टर जीपी चैधरी, डा. लालचन्द शर्मा, डा. शेषमणि सिंह, डाक्टर एस के जायसवाल, डा. बी.के. श्रीवास्तव, डा. जेड आलम, डा. जी.पी. वर्मा, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. कलीमुल्लाह अंसारी, डा. आर.पी. शर्मा, डा. आर.एस. प्रसाद, डा. रजी अहमद, डा. नेहाल अंसारी, मऊ के पूर्व रोटरी क्लब सचिव श्री अजीत सिंह, मार्केटिंग मैनेजर विपिन सिंह ,दुर्गेश कुमार, जयप्रकाश भारती आदि लोग उपस्थित थे। सेमिनार का संचालन करते हुए डॉक्टर सुजीत सिंह ने बताया कि शारदा नारायण हास्पीटल की मुहिम है कि अधिक से अधिक मरीजों को रोगों से बचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *