यात्रीगण ध्यान दें : 03 मार्च को निम्न गाड़ियां निरस्त व रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट-टर्मिनेशन रहेगी
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा03 मार्च, 2019 दिन रविवार को 05.00 से 08.00 बजे तक पनियहवा प्वाइंट पर एवं 07.00 से 10.00 बजे तक गोरखपुर पर अप डायरेक्शन में फ्रेट कन्वाय प्लान करने के कारण निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट-टर्मिनेशन किया जायेगा।
03 मार्च, 2019 को निरस्त गाड़ियां-
– 55001/55002गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– 55055/55056गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– 55077/55078गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
03 मार्च, 2019 को रि-शिड्यूल कर चलायी जाने वाली गाड़ियां-
– 55011 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी 03मार्च, 2019 को रिशिड्यूल कर सीवान से 60 मिनट विलम्ब से चलाई जायेगी।
03 मार्च, 2019 को शार्ट-टर्मिनेट/ओरिजिनेट की गई गाड़ियां-
– 55075 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी की यात्रा कप्तानगंज में समाप्त हो जायेगी।
-55076 गोरखपुर-सीवान सवारी गाड़ी कप्तानगंज से चलाई जायेगी।
– 55033 गोण्डा-सीतापुर सवारी गाड़ी बुढ़वल स्टेशन पर टर्मिनेट होगी।

