महिला से चुराई गई चेन बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 26 मार्च 2021 को दोपहर ई रिक्शा में जाते हुए एक महिला का सोने की चेन दो महिलाओं द्वारा मिलकर काट लिया गया पीड़िता अपने पुत्र सुरेंद्र चतुर्वेदी ग्राम सूतरही थाना मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ के साथ फातिमा स्थान इलाज के लिए जा रही थी। महिला व उसके पुत्र को संदेह होने पर दोनों महिलाओं को साथ लेकर पुलिस को सुपुर्द किया गया। जहां दोनों महिलाओं ने अपना जुर्म स्वीकार कर पीड़ित महिला से चुराई गई चेन बरामद कराई। पकड़ी गई दोनों महिला चोर का नाम सरिता पत्नी प्रमोद तथा कविता पत्नी विनोद निवासी गण कोपागंज रेलवे क्रॉसिंग थाना कोपागंज जनपद मऊ बताया। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 115ध्21 धारा 379 411 34 पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरप्तारी चौकी प्रभारी सारहूं उप0न नि0 राजेश प्रभाकर व हमराही द्वारा किया गया।
*बरामदगी-* एक अदद सोने की चेन।

