अपना जिला

महिला समाख्या ने बाल-विवाह व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया

मऊ। महिला समाख्या मऊ में ”हक“ से महिला एवं बाल अधिकार मंच“ के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा(बाल-विवाह व कन्या भ्रूण हत्या) को रोकने के लिए जिला- मऊ में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को दिखाया गया और समझाया गया कि कन्या भ्रूण हत्या और बाल-विवाह को रोकने का प्रयास किया गया।
महिला हिंसा के विरूद्ध अभियान ”नुक्कड़ नाटक“ के माध्यम से महिला समाख्या, मऊ जिले के ब्लॉक-रतनपुरा, कोपागंज, रानीपुर, बड़रांव, मुहम्मदाबाद गोहना में कार्यक्रम का आयोजन आरम्भ किया गया और दिनांकः 21.04.2018 को मऊ जिले में नुक्कड़-नाटक किया गया। जिसका मुख्य उद्देष्य यह रहा कि हमारे समाज में लिंग भेद-भाव उत्पन्न होने के कारण समाज में महिलाओं के साथ हिंसा बढ़ रही है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए ”नुक्कड़-नाटक के द्वारा महिलाओं एवं पुरूषों को समझाया गया कि कन्या भ्रूण हत्या काफी बढ़ चुका है। जिसकी वजह से लड़कियों की दर लड़को के प्रति कम होती जा रही हैं। प्रति 1000 पुरूष पर 912 महिलायें हैं। इसका समापन दिनांक : 24.04.2018 तक तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
इस प्रकार महिला समाख्या मऊ की डी0आर0पी0 सुश्री विभा द्वारा सुझाव दिया गया कि नुक्कड़-नाटक टीम द्वारा कन्या भ्रूण-हत्या व बाल विवाह रोकने हेतु लोगों तक जानकारी पहुँचायी जा रही है। इसलिए प्रत्येक महिला को संविधान के अनुसार हिंसा मुक्त जीवन जीने का अधिकार है और सभी को मिलकर महिलाओं पर होने वाली (कन्या-भू्रण हत्या व बाल विवाह) हिंसा का विरोध करना होगा।
कार्यक्रम में समस्त सहयोगिनी, जूनियर संदर्भ व्यक्ति, परामर्षी, उपेन्द्र कुमार कार्यालय सहायक तथा सुधीर कुमार सिंह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर व अनिल कुमार सिंह संदेषवाहक का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *