खास-मेहमान

गोंठा में सम्मानित हुए मेद्या, ऐसे कार्यक्रम के दीप हमेशा जलता रहे : प्रभारी जिलाधिकारी 

◆ साहित्यिक परिषद गोठा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान 

गोंठा/मऊ। साहित्यिक परिषद गोठा के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जहाँ मेधाओ का सम्मान कर गोठा की माटी इतरा गयी वही प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हुए इंजीनियर व एमबीबीएस के बच्चों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रभारी जिलाधिकारी आर पी पाल के हाथों प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की गयी। 

नीट की परीक्षा पास कर गोठा निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र उदयनारायण यादव  का एमबीबीएस में चयन हुआ वही गोठा गौतम नगर निवासी रोहित कुमार पुत्र राजेश कुमार का चयन एन आई टी जयपुर से जर्मनी के लिये चयन हुआ तथा गोठा निवासी प्रांजल प्रकाश राय पुत्र सुशील कुमार राय का चयन आ आई टी में चयनित होने पर तीनों प्रतिभाओं को साहित्य परिषद गोठा की ओर से सम्मानित किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी आर पी पाल ने कहा कि गांव में प्रतिभाओ की कमी नहीं है सिर्फ हमें तलाशने व सवारने की जरूरत है धन्य है गोठा गांव की माटी जहाँ हर साल प्रतिभाओं का उदय होता साहित्य परिषद की इस सोच का मै कायल हूँ जो प्रतिभाओं के सम्मान में इतना बड़ा आयोजन करती है। ये मिशाल ये दीप हमेशा जलते रहना चाहिए जिससे प्रतिभाओं में एक होड़ बनी रहे मैं परिषद समेत प्रतिभाओं के उज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

परिषद की ओर से गांव के पूर्व प्रधान व परिषद के प्रबंधक विजेन्द्र राय ने जहाँ संचालक के माध्यम से साहित्य परिषद के उद्देश्य को बतलाते रहे वहीं सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अभिनाश जायसवाल, शेखर पाण्डेय, अवधेश कुमार व कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय ने किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष झारखण्डेय राय रमेश राय अजीत राय  अनिल गुप्त बिपिन राय पंकज बर्नवाल राकेश गोंड जय कृष्ण राय मनोज गोंड अजय उपाध्याय मनीष यादव बिनय गुप्त राजेश राय संजय राय सोनू गुप्त सुधाकर राय बिजरनारायण राय  व कार्यक्रम के संयोजक बीरेन्द्र उपाध्याय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *