अपना जिला

मनीषा के आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर सपा नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय बाजार में समाजवादी पार्टी के युवा नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष काशी विद्यापीठ राहुल दुबे ने मनीषा बाल्मीकि के हैवानो को फाँसी के मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला गया । 
बुधवार की शाम को शहीद स्मारक से समाजवादी पार्टी नेता राहुल दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों मे मोमबत्ती लेकर मनीषा को न्याय दिलाने को लेकर मनीषा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस दौरान राहुल दुबे ने कहा प्रदेश में बलात्कार, भ्र्ष्टाचार की सरकार है । उन्होंने मांग किया कि मनीषा के हैवानो को फांसी दी जाए । इसके उपरांत हाथों मे कैंडिल लेकर मनीषा के हैवानो को फांसी दो फांसी दो का नारा लगाते हुए पूरे बाजार में घुमे। इस मौके पर राहुल तिवारी,विकास, जंगबहादुर राणा,सत्यम सिंह,अनुपम,राजकुमार यादव,अविनाश त्रिपाठी आदि रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *