अपना जिला

मधुबन में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । नक्सली हमले में शहीद जवानों की बलिदान गाथा से हर आँखे नम नजर आ रही है । तथा देश के कोने-कोने से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को नमन किया जा रहा है । सोमवार देर साम भाजपा नेता इन्दल गिरि एवं ॠषभ महाजन के नेतृत्व में मधुबन एवं मर्यादपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद  हो गए है ।श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों ने कैंडल जलाते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया । इन्दल गिरि ने कहा कि देश शहीद जवानों काा हमेशा ॠणि रहेंगा । हम अपने घरों में सो रहें है तो शहीदो के बलिदन के कारण है । इस अवसर पर ॠषभ महाजन ,शुुुुभम्, अजय, रजनीश, प्रमोद , सूरज आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *