रेस्टोरेंट्स, होटलों और अस्पतालों को अनिवार्य रूप से रोजाना कराना होगा सेनेटाइज : बसल
(प्रदीप सिंह)
मऊ। जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल ने कहा कि कोविड-19 के जिले के समस्त रेस्टोरेंट्स, होटलों और अस्पतालों को अनिवार्य रूप से रोजाना कराना होगा सेनेटाइज।
इसके अलावा अस्पतालों में कॅरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार करेगे सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक । जबकि सूचना रोजाना सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध करना होगा जिनको ऐसा नहीं करने वालो के खिलाफ कार्रवाई होगी ।
श्री बंसल कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर रेड क्रॉस सोसाइटी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त बैठक में सोमवार को बोल रहे थे। श्री बंसल ने कहा कि अस्पताल में मुख्य द्वार पर मास्क सैनेटजर और रजिस्ट्रेशन रजिस्टर में जांच रिपोर्ट के साथ काउंटर अस्पतालों में चालू चालू किया जाएगा। प्राथमिक जांच रजिस्टर में दर्ज करना होगा। सूचना नहीं देने वालों को नोटिस देने की कार्रवाई होगी। ज़िलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव इंजीनियर वीरेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि कपड़ा निर्मित मास्क को जन जन में वितरित कराया जाए। उन्होंने चिकित्सकों का आह्वान किया था चिकित्सक अपने चिकित्सक के कार्य के दौरान कोरोनावायरस और वैक्सीनेशन के प्रति जन-जन को जागरुक करने का कार्य करें। कहा कि पॉजिटिव मरीज के ऑपरेशन के लिए या फिर चिकित्सकीय कार्य की आवश्यकता के अनुरूप पीपी किट नहीं होने की दशा में सीएमओ से प्राप्त कर सकते हैं ताकि किसी भी मरीज का इलाज अधूरा नहीं रह जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानवता का दूसरा नाम रेड क्रॉस सोसाइटी है। कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सदैव अपने दायित्वों का निर्माण करती है।
बैठक में मुख्य रूप से रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉक्टर एसएन खत्री सचिव वीरेंद्र इंजीनियर साहब, रमाकांत पांडे, प्रदीप सिंह, डॉक्टर संजय सिंह ,पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, सीएमओ डॉ सतीश सिंह डीएवी प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी, आईएमए अध्यक्ष डॉ पी एल गुप्ता, डॉक्टर ओपी सिंह, डॉक्टर एसएन राय, गंगासागर सिंह, डॉक्टर एनके सिंह आदि मौजूद रहे।

