Uncategorized

मण्डलायुक्त द्वारा 7 मई को की जायेगी भूमि अध्याप्ति, स्थानीय निकायों, कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली आदि की समीक्षा

आजमगढ़। मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में 7 मई को भूमि अध्याप्ति, स्थानी निकायों, कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली आदि की प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन मण्डलायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त तिथि को मण्डल के तीनों जनपद के विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारियों के साथ अपरान्ह 3.30 बजे से तथा स्थानीय निकायों की प्रगति समीक्षा 4.00 बजे की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कर करेत्तर एवं राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा 4.45 बजे से की जायेगी। अपर आयुक्त ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों से पूर्ण विवरण के साथ समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *