5 मई को होगी ग्राम्य विकास, स्वच्छ भारत मिशन, सोशल सेक्टर, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की प्रगति समीक्षा
आज़मगढ़। मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में 5 मई को ग्राम्य विकास, स्वच्छ भारत मिशन सहित कई बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक का आयोजन मण्डलायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया है। यह जानकारी देते हुए संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चन्द्र वर्मा ने बताया कि उक्त तिथि को अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं स्वच्छ भारत मिशन की तथा 4.30 बजे से सोशल सेक्टर के विभागों, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा की जायेगी। श्री वर्मा ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों से पूर्ण विवरण के साथ समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
