मण्डलायुक्त करेंगे 50 लाख तथा उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा
आजमगढ़। मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव द्वारा 7 जून को सायं 4.00 बजे अपने कार्यालय के सभागार में मण्डल के तीनों जनपद आजमगढ़, बलिया व मऊ में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की जायेगी। यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चन्द्र वर्मा ने दी है।
