खास-मेहमान

मऊ रोटी बैंक के लोगों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया कोरोना वारियर्स का सम्मान

मऊ। बड़राव ब्लाक अंतर्गत बोझी बाजार में मऊ रोटी बैंक के पदाधिकारियों द्वारा वहां के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया। आयोजन गीता पांडेय द्वारा किया गया। जिसमें मऊ रोटी बैंक के पदाधिकारियों के साथ साथ आईसीडीएस परियोजना के सुपरवाइजर मालती राय के साथ दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मऊ रोटी बैंक के संरक्षक, समाजसेवी हबीबुल्लाह टांडवी ने कहा कि इस कोरोना महामारी में इन लोगों के कार्यो की जितनी सराहना की जाए वह कम होगी। आंगनबाड़ी के लोगों ने गांव गांव, गली गली, घर-घर घूम कर जो सर्वे का काम किया है वह अत्यंत बहादुरी का काम है।
इसी क्रम में मुख्य वक्ता कमलेश जी महाराज द्वारा आशीर्वचनो में कहा गया की नारी शक्ति इस समाज में हर कदम पर अपने आप को एक मजबूत कड़ी के रूप में हमेशा से स्थापित किया है। मैं इस आदिशक्ति को नमन करता हूं और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मऊ रोटी बैंक के एमडी अमरनाथ मद्धेशिया ने कहां की आंगनबाड़ी के लोगों द्वारा समाज में किया जाने वाला सेवा की तरह मऊ रोटी बैंक ने भी एक संकल्प लिया है जिसमें उन्होंने कहा की अब मऊ में कोई भी अपना भूखा नहीं रहेगा मऊ रोटी बैंक द्वारा जितने भी निराश्रित गरीब हैं उनके लिए भोजन और कपड़ा की निशुल्क व्यवस्था लोगों से सहयोग लेते हुए किया जाता है।
इसी क्रम में बैंक के अध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि मऊ रोटी बैंक समाज के गरीबों को अनाज कपड़ा के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को रक्त दाताओं की सुविधा भी उपलब्ध कराती है इसी क्रम में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के जिला महामंत्री वेद प्रकाश आर्य द्वारा नारी शक्ति के सम्मान में कहां की भारतीय समाज में नारी का बड़ा ऊंचा स्थान दिया गया है और यह स्थान उनके निर्भीक साहसी त्याग त्याग कुर्बानी बलिदान के आधार पर दिया गया है शास्त्रों में लिखा है ,यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता, कार्यक्रम के अध्यक्ष के भाषण में गीता पांडे द्वारा कहां गया की और रोटी बैंक का सपना अवश्य साकार होगा इनका कार्य समाज के उन लोगों के लिए है जो वास्तव में जरूरतमंद है इनके द्वारा भोजन कपड़ा और रक्तदान की जो व्यवस्था की गई है यह अपने आप में एक अनूठी पहल है यह कार्य बहुत बड़े यज्ञ के समान है मुख्य सेविका श्रीमती मालती द्वारा बताया गया कि हम हर संभव मऊ रोटी बैंक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में विश्वास रखते हैं इनका कार्य जाति धर्म ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समाज के उन वर्ग के लोगों के लिए है जिनतक कोई सेवक पहुंच नहीं पाता मैं रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं के लिए शुभ कामना की प्रार्थना करती हूं।

पुत्र के जन्मदिन पर श्रीमती गीता पांडेय ने दिया मऊ रोटी बैंक को 51 सौ का सहयोग…

इस कार्यक्रम में श्रीमती गीता पांडेय जी ने अपने सुपुत्र के जन्मदिन के अवसर पर मऊ रोटी बैंक के सार्वजनिक धर्मशाला निर्माण में एक स्क्वायर फ़ीट भूमि के लिए 5100/- का सहयोग प्राप्त हुआ। पूरी टीम आप के बच्चे को शुभकामनाएं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *