मऊ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मिले दारा, हरिनरायन फागू व श्रीराम
लखनऊ। सुबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से रविवार को मऊ जनपद के सांसद व विधायकों ने मिलकर मऊ के विकास के मुद्दे पर चर्चा और परिचर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मऊ की उन्नति वह तरक्की कैसे हो इस बारे में अपने-अपने विचार रखें, साथ ही जनप्रतिनिधियों ने मऊ की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मऊ में विकास की कौन सी गाथा लिखी जा रही है। क्योंकि अरसे से मऊ विकास से कोसों दूर है। ऐसे में मुख्यमंत्री से मिलने की जो तस्वीर सामने आई है वह मऊ के लिए नया भी है क्योंकि पहली बार एक साथ मऊ के जनता से चुने गए सांसद व विधायक मुख्यमंत्री के कार्यालय में मुलाकात कर उनसे मऊ के बारे में बता रहे हैं और मुलाकात की तस्वीर सामने आयी है। ऐसे में मऊ वासियों को उम्मीद है कि मऊ को कुछ ना कुछ ऐसी सौगात मिलेगी जो मऊ के विकास रूके विकास के पहिए को गति देगी। मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से मधुबन के विधायक व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दारा सिंह चौहान, सांसद घोसी लोकसभा हरिनरायन राजभर, विधायक घोसी फागू चौहान, विधायक मुहम्मदाबाद गोहना श्रीराम सोनकर रहे। तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तो स्थानीय भाजपा के नेता व कार्यकर्ता पोस्ट पर यह भी पूछ बैठे कि क्या मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान शहर कोतवाल द्वारा जो भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं उस विषय पर भी कोई चर्चा परिचर्चा की गई।

