मंडलायुक्त ने तहसील दिवस में अनुपस्थित 6 अधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। तहसील दिवस पर मंडलायुक्त आजमगढ़ एसबीएस रंगा राव ने मंगलवार को अचानक पहुंच कर उन्होंने 6 अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने एवं कार्यवाही करने का निर्देश दिया। अनुपस्थित अधिकारियों में अधिशासी अधिकारी जल निगम, कोतवाल रानीपुर, कोतवाल चिरैयाकोट, कोतवाल सराय लखन्सी, सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद आदि रहे।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, एसडीएम मुहम्मदाबाद- एस एन मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी विद्युत वितरण खंड द्वितीय समेत जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

