अपना जिला

देश में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुक़दमे के विरोध में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

मऊ। जनपद के बाद अब गाजियाबाद और शामली में पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिसके विरोध में जनपद के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारो ने एक साथ होकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन किया। साथ ही पत्रकारों पर हुए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें पत्रकारो पर हो रहे है मुकदमे का विरोध किया गया। पत्रकारो को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है। लेकिन आज उनकी स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा कर दिया कि अब हम निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता भी नही कर सकते। खबर दिखाने के बाद जब चाहे जहांं चाहे पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया जा रहा है, जो सरासर पत्रकारिता की स्वतन्त्रता का हनन है। वही मऊ जिले में भी खबर चलाने को लेकर बीजेपी सासंद ने चार पत्रकारों के उपर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था। अब तो पत्रकारों पर मुकदमा कराने का एक ट्रेड सा चल गया है। कभी मऊ तो कभी गाज़ियाबाद और अब शामली। जो बिलकुल गलत बात है। लेकिन प्रदेश या केंद्र सरकार इस मामले में मौन है। अब सवाल ये उठता है की क्या सरकार अपने नोमाईनदो को इतनी छुट दी रखी है की सच्चाई दिखाने पर मुकदमा दर्ज करा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *