भीटी आउटपोस्ट पुलिस चौकी प्रभारी शिव मूर्ति तिवारी को मात्रृ शोक
मऊ। आज 9 अप्रैल 2021 की प्रातः काल में भीटी आउटपोस्ट पुलिस चौकी के प्रभारी शिव मूर्ति तिवारी की स्नेहमयी ममतामई माता का देहावसान हो गया। इस दुखद खबर से पुलिस महकमे और उनके शुभचिंतकों में गहरी मायूसी छा गई। भगवान उनको अपने धाम में स्थान दे। भीटी पुलिस चौकी प्रभारीशिव मूर्ति तिवारी के माता श्री के निधन का समाचार सुनकर के रतनपुरा वासियों को अत्यंत ही आघात पहुंचा ,और पूरा वातावरण शोकाकुल हो गया। चौकी प्रभारी की माता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू , उत्तर प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति ,प्रेस मंच के अध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त ,सुरेश कुमार श्रीवास्तव ,भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, भगवानदास गुप्त ,जयप्रकाश पटेल, डॉक्टर के के पांडे, मोहम्मद तजमुल, दुर्गेश वर्मा ,ज्योतिश्वर सिंह झल्लू, डॉ अभिमन्यु सिंह, शेषनाथ चक्रवर्ती इत्यादि प्रमुख हैं।
ॐ शान्ति शान्ति शान्ति

