अपना जिला

भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मनाया महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्मदिन

(पवन कुमार पाण्डेय)


मधुबन। तहसील क्षेत्र के दुबारी में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्म दिन हर्ष व उल्लाहस के साथ मनाया गया । इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एंव पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एंव एक दूसरे का मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी । यूनियन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव ने कहा कि महान किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत कल भी हम किसानों के आदर्श थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे ।किसान नेता जय प्रकाश यादव ने कहा कि टिकैत का केवल नाम मात्र ही हम सबमें एक नई ऊर्जा के संचार का काम करता है । उनका पूरा जीवन किसानों के हक़ की लड़ाई के लिये ही समर्पित रहा । इस मौके पर सुरेश यादव, मिथिलेश यादव, गिरीश यादव, जनकदेव, अवधेश यादव, डॉ संतोष वर्मा, रामजनम, विश्वनाथ, राजनाथ, दीना नाथ, नगीना, अनीता, चंद्रभान आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *