विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए धरना
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । विगत दो दिनों से बाधित बिद्युत सप्लाई को बहाल करने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एंव सपा नेता अखिलेश सिंह राठौर मंगलवार की शाम अपने समर्थकों संग 33 केवी रौजा फीडर पर धरना पर बैठ गये ।उनका कहना था कि जबतक सप्लाई बहाल नहीं हो जाती धरना चलता रहेगा और यदि जरूरत पड़ी तो सडक जाम भी किया जायेगा । विद्युत विभाग के कर्मचारियों एंव सरकार के बीच इस लड़ाई में आम जनता पिस रही है । पिछले दो दिनों से आम जनता बेहाल है और सरकार लाचार नजर आ रही है । इस मौके पर अंकित वर्मा, हरिकेश यादव, परशुराम राजभर, राणा यादव, बलवंत मल्ल, धनंजय पाण्डेय, राकेश सिंह, रवि यादव आदि रहे ।

