भाईचारगी के साथ मनाए रंगों का त्यौहार होली : सीओ
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।होली पर्व को भाईचारगी के साथ मनाने के लिए सोमवार को मधुबन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहें सीओ अमित सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का पर्व है । इस पर्व में गिला सिकवा भूल कर गले मिलने का त्योहार है। इसमें अशांति का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील किया कि सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर किसी तरह का कुछ ऐसा पोस्ट न करें जिससे कोई आहत हो। बैठक में लोगों से कहा गया कि कुछ युवा सोशल मीडिया का उपयोग समाज में अशांति फैलाने के लिए करते है पुलिस वैसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कारवाई करेेेगी इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबेे होलिका दहन स्थलों की जानकारी ली तथा अमन मेें खलल डालने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए चेताया । इस अवसर पर चेेयरमैन प्रतिनिध शंकर मद्धेशिया, बृजेेेश जायसवाल, गिरिजा शंकर ,गणेश मल्ल,महेेेन्द्र कुमार, विनोद मद्धेशिया, राजकुमार यादव सहित क्षेत्र के लोग रहें ।

