बालू लदे टैक्टर ट्राली के साथ दो खनन माफिया गिरफ्तार
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । घाघरा के उफान के कारण देवरांचल के लोग अपनें गृहस्थी को बचाने में लगें थे । वहीं घाघरा के खिसकते ही खनन माफियाओं के सक्रिय होने की सूचना के बाद मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे अपनें हमराहियो के साथ रात्रि भ्रमण के दौरान सुग्गीचौरी तिराहे से घाघरा के सीने को चीर कर अबैध रूप से खनन कर ले जा रहें दो टैक्टर ट्राली पर लदे सफेद बालू के साथ दो खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया ।
घाघरा के खिसकते ही खनन माफिया घाघरा का सीना चीरते हुए सफेद बालू के खनन में जुटे हुए है । इतना ही नहीं इन खनन माफियाओं को क्षेत्रीय हलके के सिपाहियों के साथ ही क्षेत्रीय पीआरबी का भी संरक्षण प्राप्त था । जिसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे को मिलीं तथा इनके द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ गोपनीय तरीके से रात्रि कालीन अभियान तेज कर दी गई । मंगलवार को भी प्रभारी निरीक्षक खनन माफियाओं के खिलाफ अपनें कार्रवाई में जुटे थे कि सुग्गीचौरी तिराहे से अबैध खनन कर सफेद बालू ले जानें की सूचना के बाद मौके पर पहुँच कर इन्तजार कर रहें थे कि तभी दो टैक्टर सफेद बालू लेकर आता दिखाई दिया । जिससे पुलिस ने रूकने का इशारा किया लेकिन चालक दोनों टैक्टर को लेकर भागने लगें ।जिसे दौड़ा कर पकड़े जानें के बाद पुलिस के पूछताछ में अबैध रूप से बालू खनन कर विक्रय करनें की पुष्टि हुई । तथा दोनों पकड़े गए खनन माफियाओं ने अपना नाम नंदलाल यादव पुत्र उदयभान निवासी धर्मपुर जरलहवा व विजय साहनी पुत्र सलावी निवासी धर्मपुर विशुनपुर बताया । इसके उपरांत पुलिस टैक्टर पर लदे बालू के साथ गिरफ्तार दोनों खनन माफियाओं का वाहन सीज करते हुए खनन अधिनियम के तहत निरुद्ध कर चालान कर दिया ।

