अपना जिला

बाबू इण्टर कालेज, कोपागंज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अमरवाणी पुनर्वास केन्द्र के नेतृत्व में मनाया गया

मऊ। बाबू इण्टर कालेज, कोपागंज, मऊ के मैदान में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के उपलक्ष्य में अमरवाणी पुनर्वास केन्द्र ताजोपुर, मऊ के नेतृत्व में मनाया गया। इसमें कार्यक्रम को दो सत्र मे विभाजित किया गया। पहला सत्र खेल कूद कार्यक्रम से शुरू हुआ । जिसमें पॉच खेलो के माध्यम से महिलाओ को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी। खेल जो कराया गया इस प्रकार रहा। कुर्सी दौड़, ईट दौड़, गुब्बारा फोड़ना, बिन्दू लगाना, बम धमाका, खेलों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी। इसमे प्रथम द्वितीय तृतीय आयी महिलाओं को पुरस्कार देकर हौसला अबजाई किया गया।
दूसरे सत्र की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से की गयी जिसमें दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम मुख्य अतिथि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनिता सिंह कोपागंज और महिला थानाध्यक्ष श्रीमती अनिता सिंह, डा0 नम्रता श्रीवास्तव, सी0डी0पी0ओ0 श्रीमती गीता व अमरवाणी के प्रधानाचार्य फादर क्रिस्तुराज द्वारा करके किया गया। इसके बाद अमर वाणी के बच्चियों द्वारा प्रार्थना व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। दिव्यांगता कोई पाप नही बल्कि कमी के कारण होता है। इसके बाद सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। और एक से एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं नें समाज की समस्याओं को उठाया और सोचने पर मजबूर कर दिया कि दहेज एक अभिशाप नही साप सफाई का महत्व कितना है। जल संरक्षण, जल स्वच्छता कितना महत्व रखता है और शिक्षा से कैसे व्यक्तित्व का विकास होता है। इत्यादि तमाम मुद्दों को लेकर करके नाटक, गीत, कौव्वाली और सामुहिक नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किया।
फिर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनिता सिंह, महिला थानाध्यक्ष ने महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए आज के समाज में जो अत्याचार हो रहा है उसे कैसे दूर करे और घरेलू हिंस्साओं हो रहे है व समाज में जो अत्याचार हो रहे हैं। उसे कैसे दूर कर सकते हैं। इस पर प्रकाश डालते हुए हेल्प लाइनों की चर्चा की जैसे 100 नम्बर, 1090 नम्बर, 181 इत्यादि नम्बरों की चर्चा करते हुए इन्होने बताया कि हम आपके साथ हैं कोई परेशानी हो तो हमारे नम्बर पर काल करके हमें बतायें और ये नम्बर जितने भी है आपके सहयोग के लिए बनें है।
आगे डा0 नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि महिला अबला नही सबला है हम हर रूप में विद्यमान हैं। हमसे ही श्रृष्टि का सृजन होता है हम डाक्टर, इंजीनियर, आई0ए0एस0, पी0सी0एस0, खेलकूद के मैदान से लेकर युद्ध के मैदान तक अपना परचम फहराई हैं।
आगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा0 सुनिता सिंह ने पुरे अमरवाणी के परिवार को धन्यवाद देते हुए 8 मार्च के उपलब्ध में जो कार्यक्रम मनाया जा रहा है उसमें महिलाओं के उत्थान को लेकर महिलाओं की बराबरी व इनको मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इतना बेहतर कार्य कर रही है इसमें पुराने समय से आज तक के नारियों के इतिहास को देते हुए बताया कि नारी को धरती माता, भारत माता, गंगा माता, का रूप दिया गया। महिला का स्थान सर्वोपरि है। महिला हर क्षेत्र में आगे है हमें अपने सोच में परिवर्तन करना है और एक नये समाज की रचना करना। इसमें कुल 15 कार्यक्रम प्रस्तुत हुए जिसमें कोपागंज, घोसी व अन्य जगहों की हजारो महिलाएं उपस्थित होकर के कार्यक्रम को सुशोभित किया। अन्त राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *