क्या है हार्दिक पांड्या का म्यूजिक कनेक्शन?
जी हां आप जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर क्रिकेट के मैदान में धूम मचाने वाले हार्दिक पांड्या का म्यूजिक से क्या कनेक्शन है. यूं तो म्यूजिक सबको पसंद हैं. लेकिन पांड्या की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. और हो भी क्यों ना अब तक जिन हाथों में बल्ला या गेंद होता था अचानक उनके हाथ में गिटार होने की वजह से उनके फैन्स ये जानना चाहते हैं कि आखिर हार्दिक कब से गिटार बजाने लगें. पांड्या ने गिटार के साथ अपनी ये तस्वीर खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है. लेकिन पांड्या ने ये नहीं बताया कि वो गिटार बजा रहे हैं या गिटार बजाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं. हालांकि पांड्या ने इस पोस्ट के साथ ये जरूर लिखा है कि म्यूजिक के अंदर वो शक्ति है जो आपको मोटिवेट करती है. साथ ही पांड्या ने अपने फैन्स से भी पूछा है कि उन्हें किस टाइप का म्यूजिक पसंद है. गौरतलब है कि पांड्या खेल के मैदान के अलावा सोशल मीडिया पर भी छाये रहते हैं. और ट्विटर के जरिये अपने फैन्स से अपने दिल की बात कहते रहते हैं.

