अपना जिला

बलिया मेंं पत्रकार की हत्या पर शोक, चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा

मऊ। मंगलवार को श्रमजीवी पत्रकार संगठन की बैठक मुंशीपुरा स्थित कार्यालय पर हुई। इस दौरान बलिया जनपद के फेफना में सहारा टाइम्स के पत्रकार रतन कुमार सिंह की सोमवार की रात्रि में गोली मारकर की गई हत्या की घटना की निंदा की गई ।तथा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई। बैैैठक मेंं दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । बैठक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को अपने चार सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गई कि पत्रकार रतन कुमार सिंह के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, तथा घटना का पर्दाफाश किया जाए । उनके एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। तथाा 50 लाख रूपया क्षतिपूर्ति दी जाए। साथही पत्रकारो की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाय। ज्ञापन देने वालों में श्रमजीवी पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महामंत्री नागेंद्र राय ,मंत्री प्रवीण राय , संजय कुमार राय ,दुर्गा किंकर सिंह,जाहिद इमाम, जितेंद्र कुमार वर्मा, राहुल सिंह, रंजीत राय आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *