अपना जिला

फिल्मी एक्टर राजा बुन्देला पंहुचे आजमगढ़, फाइन आर्ट सेंटर की कलाकृतियां देख दी बधाई

आजमगढ़। फ़िल्म जगत के प्रसिद्ध एक्टर, डायरेक्टर व सोशल एक्टिविस्ट राजा बुन्देला शुक्रवार की सुबह फाइन आर्ट सेंटर की कलाकृतियों का अवलोकन किया। पेंटिंग्स देख कर वे अभिभूत थे उन्होंने कहा कला किसी स्थान विशेष की मोहताज़ नहीं। छोटे शहरों में अनंत संभावनाएं छिपी हैं। बस ज़रूरत है इस हुनर को एक बड़े मंच की। ओरछा में आगामी फ़िल्म महोत्सव में उन्होंने चित्रकला प्रदर्शनी लगाने का आमंत्रण भी दिया।

हाल ही में स्टेट लेवल यूथ फेस्टिवल डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम मेमोरियल चेन्नई में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सेंटर से 13 कलाकार अर्शिया, हर्षिता, श्रेया, ऋषिका, वर्तिका, वंशिका, स्वाति, शाम्भवी, श्रद्धा, साक्षी, नितिशा, सुरभि व सृष्टि ने प्रतिभाग किया था जिसमें से 4 कलाकार श्रेया सिंह, हर्षिता मिश्रा, शाम्भवी त्रिपाठी व् सृष्टि तिवारी अपने बेस्ट प्रेजेंटेशन अवार्ड के मेडल्स व् सर्टिफिकेट बुंदेला के हाथों पाकर गदगद हुए। फाइन आर्ट सेंटर के संरक्षक डॉ कौशलेन्द्र मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *