अपना जिला

प्राथमिक विद्यालय चक्का बोझ में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

मऊ। प्राथमिक विद्यालय चक्का बोझ शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव जनपद मऊ पर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह द्वारा किया गया । खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों को इस पठन-पाठन में स्मार्ट क्लास के माध्यम से अधिक सहायता मिलेगी जिससे बच्चों को नवाचार के माध्यम से आज के परिवेश में जोड़ा जा सकता है एवं कक्षा के अनुरूप बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में सहायता मिलेगी। संजय सिंह द्वारा बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को बताया एवं जागरूक किया कि अपने बच्चों को प्रतिदिन साफ सफाई के बाद ही विद्यालय भेजें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान चक्का भोज केदार द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन कन्हैया लाल यादव द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की तरफ से उपस्थित प्रधानाध्यापक राजेश कुमार प्रजापति जी ने कहा कि स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होने पर बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल होने पर हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं रतिनिश यादव, वंदना शर्मा, सीमा यादव, एनपीआरसी अशोक कुमार, रविंद्र नाथ यादव, अनुज कुमार, राजनाथ, अजीत सिंह, बी आर सी लेखाकार प्रभाकर सिंह, श्री राम प्रसाद, राधेश्याम पांडेय एवं ग्राम सभा के जागरूक अभिभावक अरविंद यादव तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *