इंजीनियर मातवर यादव व भाजपा नेता राजेश भारद्वाज का निधन
गाजीपुर। मऊ में आरईएस से रिटायर्ड ईंजीनियर व बिरनो के ब्लाक प्रमुख सपा नेता डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण यादव के पिता ई. मातवर सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार सुनते ही गाजीपुर जनपद सहित मऊ जनपद के उनके शुभचिंतक व परिचित शोक में डूब गए। लोग उनके गाजीपुर पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर जनपद के गंगा तट के किनारे संपन्न हुआ।
उधर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मऊ के जिला मीडिया प्रभारी राजेश भारद्वाज का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में शोक की लहर छा गया

