प्रवीण गुप्ता बने मऊ भाजपा के जिलाध्यक्ष
मऊ। काफी दिनों से चर्चा ए आम बना कि मऊ जनपद का भाजपा जिलाध्यक्ष कौन होगा आखिर इस पर अंततः बुधवार की देर रात मुहर लग ही गई। भारतीय जनता पार्टी ने मऊ के जिला अध्यक्ष के रूप में भाजपा के युवा नेता एवं जिले के महामंत्री प्रवीण गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है।

