प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर कांग्रेस की बैठक संपन्न
मऊ के परदहां ब्लॉक के विमला गैस एजेंसी बकवल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की आवाज़ पर “संगठन सृजन अभियान” के तहत ज़िला कांग्रेस समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमेटी-मऊ के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने की। बैठक में मौजूद कांग्रेसियों के ज़रिए पार्टी की मजबूती, उसके कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर गठन और ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव पर गहनता से विचार किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश गोपाल ने किया।
इस मौके पर खासतौर से पीसीसी सदस्य माधवेन्द्र बहादुर सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय, ज़िला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष संजय यादव, ज़िला महासचिव व मऊ विधानसभा प्रभारी नज़ीर अहमद, ज़िला महासचिव मधुबन प्रभारी ब्रहम्मानन्द पांडेय, ज़िला सचिव व प्रभारी अनिल जायसवाल, अकरम प्रेमियर, ज़िला सचिव सम्पत मौर्या, ज़िला सचिव मीना भारती, यूथ लोकसभा अध्यक्ष सावंत सिंह, स्वामीनाथ राय, राधेश्याम बन्धु, प्रदीप सिंह,शैलेश सिंह,सुभाष राम, शहर उपाध्यक्ष रमन पांडेय, मुश्ताक़ अली, अरुण सिंह,आफताब अहमद, श्रीकांत सिंह, अजित सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार, काशीनाथ यादव, मोहन सिंह, रवि सिंह, राजेश तनवानी, कल्पनाथ सिंह, विजय मास्टर जी आदि।


