पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या का खुलासा शीघ्र नहीं हुआ तो, धरना प्रदर्शन व आत्मदाह की चेतावनी
घोसी /मऊ। नगर के रेलवे स्टेशन रोड के पास सोमरीडीह के पूर्व ग्रामप्रधान मंगलदेव चौहान की हत्या के जल्द से जल्द खुलासे को लेकर सोमवार को मृतक का भतीजा रामभवन चौहान, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव कुमार रस्तोगी एवं पत्नी व सोमरीडीह की ग्राम प्रधान सुनीता चौहान व विश्व हिंदू परिषद के नागेंद्र मद्देशिया उर्फ जीतू मद्देशिया के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाल डीके श्रीवास्तव से मिलकर मंगलवार तक पर्दाफांस करने का मांग किया। श्री रस्तोगी ने कहाकि इस प्रकार का अत्याचार नहीं होनी चाहिए। क्योंकि हत्या को सीधे तौर पर आत्म हत्या का रूप दिया जा रहा है जो गलत है। यदि घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो बुधवार को धरना प्रदर्शन करने के साथ ही आत्म दाह किया जायेगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।
घोसी नगर से सटे सोमरीडीह गांव के पूर्व ग्राम प्रधान व वर्तमान ग्राम प्रधानसुनीता चौहान के पति की लाश घोसी नगर स्थित आवास पर पंखे से लटकी मिली थी।कमरे में बेड पर खून मिलने के साथ ही बेड से 50मीटर की दूरी पर पंखे से शव मिलने से हत्या की आशंका को लेकर पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया परंतु एक हो जाने के बाद भी पर्दाफाश नहीं होने व आत्म हत्या का रूप देने से लोगों में रोष व्याप्त है। यदि मंगलवार तक पर्दाफाश नहीं हुआ तो बुधवार को धरना प्रदर्शन करने के साथ ही आत्म दाह किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप सराजीव रस्तोगी, जीतू मदधेशिया, प्रमोद यादव, अज्जू खान आदि मौजूद रहे।

