युवक की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, जाम, पथराव, शान्त
घोसी /मऊ। कोतवाली के नदवासराय मार्ग के कारीसाथ मोड़ के आगे ट्रक के चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।गुस्साए परिजनों ने ट्रक व ड्राइवर की गिरफ्तारी के साथ 100 नम्बर पुलिस के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर घोसी नदवासराय मार्ग को तीन घंटे जाम रखा। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे नदवासराय चौकी के पुलिस के साथ गुस्साए परिजनों ने गालीगलौज व पथराव किया। एक घंटे बाद आई 100 नम्बर पुलिस वाहन पर भी पथराव किया गया। मौके पर पंहुचे तहसीलदार एसपी गुप्ता, सीओ के समझाने के बाद 3.20 बजे जाम समाप्त हुआ। कोतवाली पुलिस ने मृतक के चाचा अमरनाथ शर्मा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। माता सुभावती के विलाप से माहौल गमगीन रहा।
घोसी कोतवाली के कुढ़हनी निवासी हरिओम शर्मा 22 वर्ष पुत्र राजनाथ शर्मा सोमवार को गांव कुढ़हनी से अपनी बुआ के घर मस्जिदिया, मिस्रौली मिलने आये थे। मृतक यहा बुआ के साथ अन्य रिस्तेदारो से मिलने के बाद अपने बुआ के लड़के राजेश शर्मा व बृजेश शर्मा,हरिओम आदि के साथ खुरहट जाने के लिये निकले। सभी तीन मोटरसाइकिल से खुरहट जारहे थे।मृतक हरिओम शर्मा22 वर्ष एक मोटरसाइकिल से था।जब सभी कारीसाथ मोड़ के पास पहुचे तभी घोसी के तरफ से आरहे तेज गति ट्रक ने हरिओम 22 वर्ष को ट्रक को कुचल दिया।मृतक का सिर ट्रक के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। ट्रक के चपेट में आये मृतक मोटरसाइकल सहित 50 मीटर तक घिसटता रहा।साथ के राजेश शर्मा व बृजेश ने तुरंत 100 नम्बर पुलिस को सूचना देना चाहा परंतु नहीं लगा तो गुस्साए लोगों ने एक घण्टा बाद भी न पहुचने के साथ पुलिस के भी देर से पंहुचने पर गुस्साए लोगो ने सड़क को जाम लगा दिया।बाद में सड़क किनारे रखे सीमेंट के बड़े पाइपों को भी सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर पहुचे नादवासराय चौकी प्रभारी के साथ आये पुलिस से बंदसलूकी करने के साथ ही एम्बुलेंस, यू पी 100 एवं ऑटो को भी तोड़ने लगे बाद में सी ओ के समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ ।

