पुलिस द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर अधिवक्ता हुए आक्रोशित
(मो.अशरफ)
मऊ। सदर विधायक बाहुबली मोख़्तार अंसारी की पेशी को लेकर बुधवार को महिला सीओ द्वारा दीवानी गेट पर चेकिंग अभियान किया जा रहा था। चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने पर अधिवक्ताओं में हड़कम्प मच गया। यह खबर आग की तरह कचहरी कैम्पस में फैल गयी। जिसके बाद अधिवक्ताओं में हड़कम्प मच गया। जिसको लेकर अधिवक्ताओं व महिला सीओ के बीच काफी कहा सुनी भी। आपको बताते चले कि रामसिंह मौर्य और सिपाही सतीश हत्याकांड के आरोपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी आज दीवानी न्यायालय में होना है। जिसको लेकर दीवानी गेट पर भारी सुरक्षा पुलिस बल तैनात किये गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 9 थानों की पुलिस व दो पीएसी प्लाटून तैनात किये गया। बाहुबली मुख़्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मधुबन महिला सीओ द्वारा दीवानी गेट पर आने जाने वाले फरियादियों व अधिवक्ताओं की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक महिला अधिवक्ता से दुर्व्यवहार को लेकर अधिवक्ता काफी आक्रोश में हो गए और अधिवक्ताओं की चेकिंग करने को लेकर महिला सीओ पर भड़क उठे। इस बीच महिला सीओ व अधिवक्ताओ के बीच काफी कहासुनी भी हुई। जिस पर महिला सीओ गुस्से में आकर चेकिंग अभियान को रोक दिया। आपको बताते चले कि बाहुबली मुख्तार अंसारी 19 मार्च 2010 को दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के पुराना आरटीओ दफ्तर के पास एक हत्या के मामले में दोनों गवाहों को गोली मार कर की गई थी हत्या के साक्ष्य पूरा होने के बाद आरोपियों का बयान दर्ज होना है। इस सम्बन्ध में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश कोर्ट नो एक कि अदालत में मोख्तार अंसारी समेत 11 लोगो की पेशी होनी है। सूत्रों की माने तो मुख़्तार अंसारी बाँदा जेल से अलसुबह कड़ी सुरक्षा के चल चुके है।

