अपना जिला

पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र विजय भूषण द्वारा वार्षिक निरीक्षण

मऊ। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र विजय भूषण द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम द्वारा गार्द की सलामी ली गयी एवं पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी के दौरान सभी की समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तत्पश्चात अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान निर्देशित किया गया कि जनता के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न करें जिससे जनता में पुलिस की छवि अच्छी हो व अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना संदिग्ध/वाहनों की चेकिंग करायें एवं लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण व पेन्डिंग प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें और अपने-अपने थाना क्षेत्र में रोजाना सक्रिय रात्रि गष्त करें जिससे चोरी/लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान एण्टी रोमियो स्क्वाड सहित कुल 14 कर्मचारीगणों को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें महिला आरक्षी सरोज यादव महिला थाना, आरक्षी मान सिंह, रामप्रवेश मद्धेशिया साइबर सेल, आरक्षी राकेश सिंह व अभिमन्यु राम थाना कोतवाली, विवेक सिंह सर्विलांस सेल, मु0आ0 राजन प्रसाद, आरक्षी मो0 रईस खां, आरक्षी चालक जयप्रकाश राम यूपी 100 यूपी, उपनिरीक्षक बेचन सिंह, एचसीपी सेनापति स्वाट द्धितीय, आरक्षी तौफीक खां, अनिल यादव स्वाट टीम प्रथम व आरक्षी सिकन्दर डीसीआरबी से शामिल रहे।
साथ ही साथ पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाईन स्थित महिला कौशल विकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा समाख्या संस्था की ओर से उपस्थित महिलाओं से वार्ता की गयी व जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सशक्तिकरण के परिपेक्ष्य में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारीगण/ थानाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी व पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *