अपना जिला

पशु आश्रय स्थल रणवीरपुर के निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलने पर डीएम सख्त

■ दिया चेतावनी और प्रतिकूल प्रविष्टि

मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा विकास खण्ड-परदहां अन्तर्गत अस्थाई पशु आश्रय स्थल रणवीरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं पायी गयी। पशु आश्रय स्थल पर शेड की क्षमता से अधिक पशु पाए गए। जिससे कि वर्षा में पशु भीगे गए थे। पशु आश्रय स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं पायी गयी। पशुओं के प्रयोग हेतु चारागाह की भूमि पर नैपियर घास लगाए जाने के निर्देश माह जनवरी में दिए गए थे परन्तु उक्त का अनुपालन मौके पर नहीं पाया गया। उक्त पर श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा घोर अप्रसन्न्ता प्रकट की गयी। अखिलेक्ष गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं एस.पी.श्रीवास्तव उपकृषि निदेशक/ नोडल अधिकारी पशु आश्रय स्थल रणबीरपुर को चेतावनी निर्गत किए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्री अजय गौतम ज्वाईट मजिस्ट्रेट, श्री रामसिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी मऊ, श्री एस.पी.श्रीवास्तव उप कृषि निदेशक, श्री अखिलेश गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित थे। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है पशु आश्रय स्थल से सम्बन्धित किसी भी कार्य में शिथिलता/अनियमित्ता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *