केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के जनविरोधी नितियों से जनता त्रस्त है : ब्रह्मानन्द
मऊ। जनपद के सदर विधानसभा मऊ के बूथ कमेटियों के गठन के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानन्द पाण्डेय व जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष विनय कुमार गौतम के नेतृत्व में ग्राम सभा कासिमपुर, बैजापुर, रैनी, बरलाई, अछार, आदि के सभी पूर्वा में घर घर जाकर सभी जातिधर्म के लोगों से सघन जनसम्पर्क किया। लोगों नें कांग्रेस पार्टी में आस्थ जताई। कांग्रेस पार्टी के नेताओं नें लोगों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना तथा समाधान करानें के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से मिलकर करानें का आस्वासन दिया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने कहा कि बूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बल पर सदर विधानसभा मऊ के 2022 के विधानसभा चुनाव में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी ऐतिहासिक विजय हासिल करेगा। उन्होने विधानसभा सदर, मऊ के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द सदर विधान सभा मऊ के सभी बूथ कमेटियों का गठन करनें में सहयोग करें जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानन्द पाण्डेय ने कहा कि बुनकर किसान, मजदूर, नौजवान भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के जनविरोधी नितियों से त्रस्त है। व कांग्रेस पार्टी को आशा भरी निगाह से देख रही है। उन्होने ग्रामसभाओं में पात्र व्यक्तियों को आवास न मिलने पर खेद प्रकट किया। तथा लोगों को आश्वासन दिया कि ग्रामसभाओं के पात्र व्यक्तियों को आवास दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष करें ।
जन सम्पर्क अभियान में प्रमुख रूप से अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ, ब्रम्हानन्द पाण्डेय महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ, विनय कुमार गौतम अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, मऊ, सुधीर पाण्डेय उर्फ सोनू पाण्डेय न्याय पंचायत रैनी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, मु0 इब्राहिम, हरिनारायण यादव, सुल्तान अहमद, कान्ता राजभर, सोनू साहनी, हरिनाथ यादव सुनील दूबे, संतोष दूबे, राजेन्द्र पाण्डेय, त्रिभुवन पाण्डेय, सरफराज आदि लोग उपस्थित थें
निवेदक

