परीक्षा देने जा रहा परीक्षार्थी घायल
घोसी/मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कनकूडीह मोड़ के पास श्री शंकर जी इंटर कालेज पतजीवा में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा मानिकपुर असना निवासी अर्शलान पुत्र अशफाक अहमद सामने सियार के आ जाने पर बचाने के चक्कर में मोटरसाईकल से गिरकर घायल हो गया अन्य परीक्षार्थियों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सालय में ईलाज कराने के बाद परीक्षा देने गया।
