अपना जिलाखास-मेहमान

नेट/जेआरएफ क्वालीफाई कर छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मऊ का मान

मऊ। के लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि जब भी किसी भी परीक्षा का रिजल्ट घोषित होता है तो उसमें मऊ के छात्र छात्राएं अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराते हैं इसी कड़ी में आज जब यूजीसी नेट जेआरएफ का रिजल्ट घोषित किया गया तो उसमें मऊ के मिर्ज़ाहादीपुरा निवासी सर इकबाल पब्लिक स्कूल मऊ के प्रबंधक ओज़ैर अहमद गृहस्थ के पुत्र अहमद फहीम गृहस्थ ने सोशल वर्क से जेआरएफ क्वालीफाई कर शहर का नाम रौशन किया इन्होंने आईआईटी मुंबई से एमफिल के साथ ही सच्चर कमेटी की 2006 की रिपोर्ट के अनुसार मुस्लिम महिलाओं की दशा पर रिसर्च कर रहे हैं ।

इसी तरह मुहल्ला मूदनपुरा निवासी शमीम अहमद के पुत्र मासूम अली ने शिक्षाशास्त्र विषय से नेट क्वालीफाई किया है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 5 तक मदरसा दारुलहदीस व इसके बाद इंटर तक की पढ़ाई मुस्लिम इण्टर कालेज से हुयी डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ से ग्रेजुएशन करने के बाद बीएड व एमए, एमएड मौलाना आजाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद से किया इस समय यह मजीदुन्नीशा कालेज में प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
इसी कड़ी में मिर्ज़ाहादीपुरा निवासी मुनव्वर अली के पुत्र मोहम्मद राशिद ने वाणिज्य (कामर्स) विषय से नेट क्वालीफाई कर शहर का नाम रौशन किया है आपको बता दें कि मोहम्मद राशिद 2016 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि का चुनाव भी जीत चुके हैं ।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 5 तक मदरसा तालिमुलइस्लाम से हुयी, 6 से 8 तक की पढ़ाई मदरसा दारूल ओलूम से की। हाईस्कूल तालीमुद्दीन इण्टर कालेज मऊ से 83% नम्बरों के साथ पास किया वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 78% अंकों के साथ डीएवी इंटर कॉलेज से पास की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.काम व इसी साल एम.काम किया अब इनका लक्ष्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी करने का है।
लड़कों के साथ साथ लड़कियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और चांद पुरा निवासी एजाज़ अहमद की पुत्री शबाना मोअज़्ज़म ने भी शिक्षाशास्त्र विषय से नेट क्वालीफाई किया ।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा मदरसा नूरूलइस्लाम चांद पुरा से हुयी, इंटरमीडिएट तालीमुद्दीन निस्वां इंटर कालेज से, ग्रेजुएशन तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कालेज से व पोस्ट ग्रेजुएशन डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ से किया। बीएड व एमएड मौलाना आजाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद से किया। एमएड की यह टापर भी हैं और इस साल गोल्ड मेडल भी मिलने की संभावना है।
महमूदपुरा निवासी जमील अहमद, अंसारी मेडिकल की बेटी सना जमील ने पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान विषय से नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है ।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल मॉडर्न स्कूल, इंटर लिटिल फ्लावर से पास करने के बाद बीए और एमए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया। वही से पुस्तकालय एवम सूचना विज्ञान से 2 साल का डिप्लोमा किया।
इसी तरह मुहल्ला कासिम पुरा बाज़की मस्जिद निवासी अश्फाक अहमद की पुत्री गुलफ्शां नाज़ ने अंग्रेजी विषय से नेट क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
इनकी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट मिफ्ताहुलओलूम निस्वां से, ग्रेजुएशन डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ से करने के बाद एम.ए, बीएड व एमएड मौलाना आजाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद से किया इस समय यह मौलाना आजाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी से ही पीएचडी कर रही हैं।

इन छात्राओं की सफलता पर डाक्टर शाहनवाज़, जमीयत अहले-हदीस मऊ के सचिव मौलाना सरफराज़ अहमद फैज़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, ओज़ैर अहमद गृहस्थ, ओवैस तरफदार,डाक्टर ज़्याउल्लाह, डाक्टर शकील अहमद, डाक्टर इम्तियाज़ नदीम, डाक्टर शाहनवाज़, साजिद गुफरान, सरफराज़ सिल्को, सईदुज़्ज़फर आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *