नर्मदेश्वर विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर जनता को किया समर्पित
मऊ। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद साव राष्ट्रीय महिला चेयरमैन श्रीमती आशा साव ने अपने पैतृक गांव बड़ार पो० खुरहट जिला मऊ, उ०प्र० में विगत सप्ताह से आये हुए हैं और पूर्वजों के धरोहर पैतृक गांव में नर्मदेश्वर विश्वनाथ मंदिर का विगत दशक में जीर्णोद्धार कर पुनः भव्य निर्माण कराकर जनता को समर्पित किया। मंगलवार को मंदिर परिसर पर महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूजन, हवन एवं भण्डारा किया गया। इसके उपरांत दिनांक 13-02-2018 को महाशिवरात्रि के पावन पर महाप्रसाद का वितरण किया। ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों भक्तजनों का शिवपूजन दर्शन हेतु लगातार तांता लगा रहा जिससे मेला का सदृश्य बना रहा। मनौती करने परमपरागत नाच गाना भी आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, प्रदेश अध्यक्ष कुबेर गुप्त, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामदास गुप्त, पूर्व प्रदेश महामन्त्री उमेश चंद गुप्त, युवा जिलाध्यक्ष हेमराज गुप्त, शुभम मद्धेशिया एवं समाज के अन्य भक्तजन सम्मिलित होकर, पूजन दर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के कार्यक्रमों की चर्चा किया। दिनांक 18-02-2018 को गोरखपुर में उ०प्र० के नव निर्वाचित चैयरमैनों के सम्मान कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का चर्चा किया तथा समाज के पदाधिकारियों को आने हेतु आमंत्रण दिया।

