अपना जिला

नगर में बनेगा भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से पुस्तकालय

( संतोष जायसवाल )
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना के नार्मल मैदान के ग्राउंड के पास नौ लाख पैसठ हजार के लागत के बनने वाले पुस्तकालय भवन के शिलान्यास के अवसर पर शनिवार को मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए जिलाधिकारी मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अब नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के पढ़ने लिखने वाले होनहार,प्रतिभा संपन्न नवयुवकों (पुस्तकालय) में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी के बन जाने के बाद नगर पंचायत के होनहार छात्र आसानी से पढ़ाई कर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी ऊंचाइयों को छू सकते है, जिससे क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का भी नाम रोशन होगा।जो बच्चे कड़ी मेहनत करते हुए आगे की शिक्षा और पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, उनके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। जो अब आसानी से बिना पैसा दिए बनने वाली लाइब्रेरी में शिक्षा का रसपान कर सकते हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र में लाइब्रेरी के बन जाने से जहाँ गरीब असहाय एवं मजदूरी करने वाला पिता अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। फिर भी वह अच्छे स्कूलों में उनका दाखिला नहीं करा पाता है।इस सभी समस्या को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन के प्रशासक/एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना डॉ सी एल सोनकर ने इतना बड़ा फैसला लिया और लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई। जो आज बनने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस लाइब्रेरी के बन जाने से अब गरीब असहाय परिवार का पढ़ने वाला छात्र बिना पैसा दिए इस लाइब्रेरी में अपनी शिक्षा को प्राप्त कर सकता है।जिसको देखते हुए नगर पंचायत में 9 लाख 65 हजार की लागत से अटल बिहारी बाजपेयी पुस्तकालय बनने जा रही है । जिसका शिलान्यास जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर व संचालन तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला जज शमशाद अहमद, पुलिस अधीक्षक नंदलाल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, अधिशासी अधिकारीनितेश गौरव, मनोज कुमार, रामसमुख, मोनू खान, सूफियान अहमद, खालिद कमाल, जगदीश गुप्ता ,डॉ धर्मसिंह,सुमन्त यादव, समेत नगर पंचायत के अनिको सभासदगण कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *