खास-मेहमान

धर्मप्रकाश यादव बने रहेंगे MAU के जिलाध्यक्ष Ex. CM अखिलेश यादव की हरी झण्डी

( चंद्रशेखर श्रीवास्तव )
मऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ जनपद का जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव को बनाया है। धर्मप्रकाश यादव को यह जिम्मेदारी तीसरी बार मिली है। इस तरह से धर्मप्रकाश यादव ने तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनकर हैट्रिक भी लगा दिया है। बता दें कि
धर्मप्रकाश यादव मई 2015 में पहली बार सपा के जिलाध्यक्ष बने थे। इसके बाद एक माह के लिए 2017 में इन्हें हटाकर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। परंतु कुछ ही दिनों बाद उन्हें दुबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इधर भंग कार्यकारिणी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीसरी बार इन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। इनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर घोसी में सोमवार को एक कार्यक्रम में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी प्रकट करने वालों में मुख्य रुप से राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा राजीव राय, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, जिला सचिव वीरेंद्र चौहान, वीरेंद्र यादव, राजेश ब्याद्व, लालचंद्र यादव, खुर्सीद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *