तमसा के जर्जर पुल के हालात को PWD के अधिकारियों से कराया अवगत, कभी भी हो सकता है हादसा
मऊ। मानव सेवा संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल PWD में अधिशासी अभियन्ता इं०जितेन्द्र सिंह से मिला तथा उन्हें पत्र देकर अवगत कराया कि नगर के भीटी स्थित तमसा रिवरब्रिज जो कि कई दिनों से काफी जर्जर स्थिति में व टूटने के कगार पर है। जिससें आम जनमानस को जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। जिससे आने वाले समय मे बड़ा हादसा होने की सम्भावना हो सकती है। समय रहते इस पुल का मरम्मत व निर्माण कार्य होना जरूरी है, जिससे आम जनमानस को आने वाले समय मे किसी बड़े हादसे का शिकार न होना पड़े। साथ ही निवेदन किया गया उक्त विषयों को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह के भीतर उचित कार्यवाही करें अन्यथा मानव सेवा संस्था धरना प्रदर्शन व घेराव करने को बाध्य होगा। जिसका जिम्मेदार स्वयं लोकनिर्माण विभाग मऊ होगा। ज्ञापन देने के पश्चात संस्था के लोगों ने पण्डित दिनदयाल उपाध्याय जी के 104वां जन्मदिवस के अवसर पर मानव सेवा संस्था मऊ द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश , जिला सचिव सत्यम तिवारी, जिला मंत्री शिवम गुप्ता “अनुज”, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा मध्देशिया द्वारा दिप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित किया गया । इस अवसर पर राशिद कबीर , आस्कर नमन, राजकुमार कन्नौजिया, रामपुकार राजभर, रामकृपाल राजभर, अमन विश्वकर्मा,सिंटू चौरसिया अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


