अपना जिला

डॉ आर एन अग्रवाल व डॉ रुचि अग्रवाल के पुत्र सत्यम अग्रवाल ने आईसीएसई 10 वीं परीक्षा में 96.4% अंक लाये

जिले के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ आर एन अग्रवाल व दंत चिकित्सक डॉ रुचि अग्रवाल के पुत्र सत्यम अग्रवाल ने आईसीएसई 10 वीं परीक्षा में 96.4% लाकर अपने माता पिता व परिवार का तथा अपने जिले का नाम रोशन कर दिया.
सत्यम अग्रवाल ने साइंस में 99% व मैथमेटिक्स में 97% प्राप्त किया. सत्यम के माता पिता दोनों ही नगर के प्रतिष्ठठित चिकित्सक हैं पर वह आगे की पढ़ाई इंजीनियरिंग की करना चाहते हैं. कक्षा 7 तक की पढ़ाई उन्होंने सनबीम स्कूल मऊ से की .कक्षा 8 से 10 तक की पढ़ाई ला मार्टिनियर स्कूल लखनऊ से की. अपने घर परिवार से दूर रहकर उन्होंने बहुत मेहनत वह लगन से यह अंक अर्जित किए हैं .आगे भी वह सदैव प्रयासरत रहेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *