डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता श्री प्रकाश द्विवेदी का निधन
मऊ। डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के रसायन विज्ञान के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता श्री प्रकाश द्विवेदी का पीजीआई आजमगढ़ में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर परिचित, शुभचिंतक, मुहल्ले वासी व परिजन शोकाकुल हो गये।
डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने बताया कि मैं निशब्द एवं स्तब्ध हूं। डीएवी इंटर कॉलेज का परिवार अत्यंत शोकाकुल है। मैं उन्हें शत् शत् नमन् एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और पूरे परिवार को इस असह्य वेदना को सहने की शक्ति प्रदान करे।

