सामाजिक कार्यकर्ता श्रीराम सिंह निकुंभ के असमायिक निधन से शोक की लहर
मऊ। हिंदी दैनिक स्वतंत्र चेतना अखबार के ब्यूरो चीफ तथा सिविल कोर्ट मऊ के एडवोकेट विकास सिंह निकुंभ के पिता और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीराम सिंह निकुंभ का असमायिक निधन हो गया है। वे हमेशा सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर गरीब शोषित एवं दलित लोगों के हित के लिए संघर्षरत रहे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद- मऊ के महामंत्री नागेंद्र राय ने कहा कि मैं अपने यूनियन के पत्रकार साथियों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार के धैर्य और संयम बनाए रखने की प्रबल शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

