जेईई मेंस मे आनन्द प्रकाश यादव ने रखा जिले का मान
■ मेधावी के चयन से गोठा टिकरी गांव में ख़ुशी की लहर
दोहरीघाट। प्रतिभाएँ किसी की मोहताज नहीं होती होशला तो मंजिल मिलेगी ही इन्ही हौसलों के साथ ब्लाक क्षेत्र के गोठा टिकरी गांव के होनहार आनन्द प्रकाश यादव पुत्र हरिनारायन ने जेईई मेंस की परिक्षा पास कर जहाँ गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है वही मेधावी की इस सफलता से परिजनों समेत गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी साहित्य परिषद गोठा समेत आदि लोगों ने मेधावी के सफलता पर उसे बधाई दी मेधावी ने अपनी सफलता का पुरा श्रेय अपने चाचा चाची को दिया है तथा अपने माता-पिता व भाई को प्रेरणाश्रोत माना है। इधर मेधावी के घर बधाइयो का ताता लगा हुआ है ।
मेधावी की माता रामरती देवी अपने पुत्र की सफलता पर फुले नही समा रही है वही कहा कि मेरा पुत्र शुरू से ही होनहार छात्र रहा हाई स्कूल व इण्टर की परिक्षा 2015,17,मे प्रथम श्रेणी में पास किया तथा कोटा में इंजीनियरिग की तैयारी कर रहा उसके मेहनत व परिश्रम का परिणाम आज मिल गया मेधावी ने बताया कि मेरा सपना तो अब आईएस बनने का है मैं इंजीनियरिंग करते हुए भी आईएस की तैयारी करता रहूँगा मेधावी की सफलता पर साहित्य परिषद गोठा के अध्यक्ष झारखण्डेय राय ने मेधावी को बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले आल इंडिया कवि सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी को परिषद की ओर से सम्मानित किया जायेगा बधाई देने वालों में मेधावी के बाबा लोचन यादव चाचा उदयनरायन यादव पूर्व प्रधान विजेन्द्र राय रमेश राय विपिन अजीत राय क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय श्यामसुन्दर मौर्य अरूण राय जयकृष्ण राय अनिल गुप्त रामू यादव संजय यादव रामनक्षत्र यादव शिव कुमार यादव विजरनारायण राय प्रेमचन्द पाण्डेय आलोक राय डा लक्ष्मी नारायण राय सीताराम गुप्त मुन्ना पाण्डेय समेत आदि लोगों रहे।

