जीवन में असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है, हमें किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए : निवेदिता
मऊ। जीवन में असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है हम नारियों को किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए बल्कि आत्मनिर्भर होने का सतत प्रयास करना चाहिए। उक्त विचार हैं नगर की प्रमुख दंत चिकित्सक एवं प्रेमा नर्सिंग होम की एमडी डॉ निवेदिता मद्धेशिया के हैं ।वे रविवार को सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित मध्यदेशिय अतिथि भवन में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित होली उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी उन्होंने कहा आज नारी समाज पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है जिससे समाज में निरंतर उत्साह एवं ऊर्जा प्राप्त हो रही है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य देशीय वैश्य सभा के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि जिस घर में व परिवार में महिलाओं की पूजा होती है उस परिवार में देवी और देवताओं का निवास होता है आज इस उत्सव में महिला समाज ने आत्मनिर्भर व स्वावलंबी होने का जो संकल्प लिया है वह काबिले तारीफ है निश्चित ही वैश्य समाज की यह महिलाएं और बेटियाँ भविष्य में समाज की एक मजबूत स्तंभ साबित होंगे।

इस अवसर पर समारोह की विशिष्ट अतिथि अमिला नगर पंचायत की अध्यक्षा वंदना मद्धेशिया ने कहा कि हम सभी महिलाओं को आज इस नए रूप में देखकर बहुत ही प्रसन्नचित् है और आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार से अपने संकल्पों के प्रति कटिबद्ध होकर माताओं और परिवार के लोगों का सम्मान करते हुए समाज को नई दिशा देंगी। इस अवसर पर डॉक्टर सरिता मद्धेशिया, मंजू मद्धेशिया, विजया मद्धेशिया, वर्षा मद्धेशिया तथा मधुबन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मद्धेशिया, अजय कुमार मद्धेशिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर महिला अतिथियों द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर ढेर सारा आशीर्वाद व स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम कुलगुरू संत गणिनाथ जी महाराज बाबा पलटू दास व बाबा सरजू दास जी के चित्र पर सभी आगंतुकों ने अबीर गुलाल व धुप दीप जलाकर पूजन अर्चन किया तथा जिला के अध्यक्ष राधेकांत गुप्ता जिला महामंत्री वेद प्रकाश मद्धेशिया नगर कोषाध्यक्ष विजय मद्धेशिया व नगर उपाध्यक्ष विनायक कुमार मद्धेशिया ने आए हुए आगंतुको वैश्य सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामदास गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुबेर प्रसाद गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, राजकुमार गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। नगर महामंत्री दयाशंकर ने गुरु वंदना कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। इस अवसर पर सना मद्धेशिया, श्रेया मद्धेशिया, रानी मद्धेशिया, परी मद्धेशिया, साक्षी मद्धेशिया, श्रेयांशी आस्था व जवाहर लाल मद्धेशिया, आनंद गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, विकास मद्धेशिया, अखिलेश मद्धेशिया, युवा समिति के प्रदेश मंत्री अभिषेक मद्धेशिया, संत गणिनाथ मंदिर देवलास के अध्यक्ष अनूप मद्धेशिया, कैलाश मद्धेशिया, डॉ विनोद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।


