अपना जिला

जिला सम्मेलन को लेकर दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी की बैठक हुयी

मऊ। दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की बैठक सिन्धी कालोनी स्थित कैम्प कार्यालय पर जिला महामंत्री प्रवीण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें भुजौटी स्थित एक प्लाजा में दवा व्यापारियों के होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तय किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल ने कहा कि प्रशासनिक उत्पीड़न एवं नित्य नये उलझन भरे कानूनों से आने वाले दिक्कतों के खिलाफ संघर्ष की रणनीति बनायी जायेगी। जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता प्रदेश महामंत्री होगे। तद्क्रम में जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने कहा कि जिले के सभी दवा व्यापारियों को भुजौटी स्थित एक प्लाजा में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने पर बल दिया।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिवजी राय, महामंत्री प्रवीण पाण्डेय, उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल, संगठन मंत्री जमील अंसारी, कोषाध्यक्ष गौरी प्रसाद गुप्ता, रवीश सिंह, संयुक्त मंत्री बृजेश गुप्ता, भगवानदास गुप्ता, डा0 मंसूर अहमद, ओमप्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र चौहान, विजय अग्रवाल, राजेश सिंह, इशरत इकबाल लारी, रफी अतहर अंसारी, हीरू झा, राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *